बुलंदशहर, फरवरी 14 -- गौतमबुद्धनगर की जेवर कोतवाली के गांव नंगला हाडा निवासी गुड्डू ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि चोला के गांव कौराली निवासी जब्बार ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे गत वर्ष जुलाई, अगस्त में विभिन्न माध्यमों से 2.43 लाख रुपए ले लिए। और सऊदी अरब भिजवा दिया। वहां कोई काम धंधा व लिखित में आदेश न होने पर वह किसी तरह वापस आ गया। आरोपी से जब रूपए का तकाजा किया गया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पिता समेत कटवाकर फिकवाने की धमकी दी। उसके भाई दिलशाद का पासपोर्ट भी आरोपी के पास है। जिसे देने से इंकार करता है। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.