लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 30 -- मोहम्मदी, संवाददाता। गांव मगरेना के एक युवक ने कस्बा के एक युवक पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। गांव मगरेना निवासी अनस ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती के एक व्यक्ति ने अपने पुत्र को आर्मेनिया की कंपनी में कार्यरत होना बताया और वही नौकरी दिलाने का वादा किया। उस पर भरोसा कर उसने तीन लाख 20 हजार की रकम दो बार में अदा की। विदेश में रह रहे उसके पुत्र ने 10 दिसंबर को जयपुर बाया होते हुए आर्मेनिया का हवाई टिकट बुक करा कर भेज दिया था। तय समय पर जहाज से विदेश पहुंचकर युवक के कमरे पर पहुंचा।अगले दिन पता चला वह कंस्ट्रक्शन में मजदूरी करता है। नौकरी की बात पूछने पर उसने बताया कि सभी लोग यही काम कर कर मोटी रकम कमाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.