मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने पीडित से 15 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों ने दो युवकों को टूरिस्त वीजा पर थाईलंड था,जहां से उन्हें म्यांमार भेज दिया गया। आरोप है कि यहां दोनों को साइबर ठगों ने बंधक बनाकर ठगी कराने का प्रयास किया। दोनों पीडित किसी तरह अपने देश में पहुंचे। पीडितों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। एसएसपी कार्यालय पर बघरा निवासी छम्मन खां और मोहम्मद नदीम ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके बेटे उमर खान और अजीम सैफी को बघरा के रहने वाले दो लोगों ने थाईलैंड में नौकरी का झांसा दिया था। दोनों युवकों को 60 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिलाने का वादा कर वीजा समेत विभिन्न कार्यों के लिए लाखों रुपये लिए थे। छह सितंबर-2025 को अजीम और उमर थाईलैंड के बैंकाक पहुंचे, लेकिन एयरपोर्ट पर मिले लोगों ने ...