रुद्रपुर, दिसम्बर 9 -- सितारगंज। विदेश में नौकरी दिलाने के लिए फर्जी वीजा व हवाई टिकट देकर तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित अब मुकदमा दर्ज करने के लिए भटक रहा है। पंडरी निवासी सुरेंद्र गुप्ता पुत्र रोशन लाल गुप्ता ने बताया कि 22 जुलाई को मोहाली, पंजाब स्थित एक इमीग्रेशन कार्यालय से फोन पर उसे विदेश में नौकरी दिलाने की बात हुई। 6 अगस्त को वह कार्यालय गया। कर्मचारियों ने उसे 35 दिन के भीतर वीजा लगवाने की बात की। साथ ही, कर्मचारियों ने उसे 5.7 लाख रुपये का खर्चा बताया। यह भी बताया कि वीजा अप्रूवल होने के बाद ही रुपये लिए जाएंगे। 8 सितंबर को वहां के एक कर्मचारी ने वीजा अप्रूवल होने की जानकारी दी। इस पर अगले दिन सुरेंद्र ने बैंक खाते से इमीग्रेशन कार्यालय को कुल 3 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। तीन लाख का भुगतान करने ...