महाराजगंज, मई 3 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी सोनू वर्मा के विरुद्ध धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी, मारने पीटने का मुकदमा दर्ज किया है। सोनरा निवासी प्रियंका ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा कि मेरे पति कन्हैया की जान पहचान सोनू वर्मा से थी। सोनू ने हमसे कहा कि तुम अपने पति कन्हैया को सउदी अरब भेज दो, वहां पर 60 हजार रुपये महीने की नौकरी लगवा दूंगा। उसकी बातों पर विश्वास कर गहने बेचकर और कुछ पैसे ब्याज पर लेकर 1.50 लाख रूपये सोनू को भिन्न-भिन्न तिथि व समय पर दे दिया। पति कन्हैया को हवाई टिकट देकर 16 जनवरी को सोनू ने मुंबई भेजा तो पता चला हवाई टिकट फर्जी है। पति को सोनू ने एक महीना मुम्बई में जबरन रोक रखा और कुछ दिन बाद सउदी अरब भेज दिया। जब वह सउदी अरब पहुंचे तो कोई काम नहीं मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.