नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक उसे सीबीआई के आग्रह पर बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। बेल्जियम के अधिकारियों को भेजे गए एक औपचारिक पत्र में उसे गिरफ्तार करने का आग्रह किया गया था। बेल्जियम पुलिस ने मुंबई कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चौकसी पर बेल्जियम में रहने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने का भी आरोप है। वह किसी तरह भारत में प्रत्यर्पित होने से बचना चाहता था। रिपोर्ट के मुताबिक मेहुल चौकसी ने बेल्जियम में रहने के लिए फर्जी घोषणापत्र दिया था। उसने अपनी राष्ट्रीयता से जुड़ी सही जानकारी भी नहीं दी थी। उसने भारत और एंटीगुआ के बारे में कुछ बताया ही नहीं था। जबकि 14 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.