नई दिल्ली, फरवरी 16 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर अब अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर, वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश का नाम लिया है। साथ ही दावा कर दिया है कि कांग्रेस केरल विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी। खास बात है कि अय्यर ने हाल ही में कहा था कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया था। एनडीटीवी से बातचीत में अय्यर ने पार्टी नेता पवन खेड़ा के बयान पर जमकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्हें कठपुतली करार दिया है। उन्होंने कहा, 'पवन खेड़ा ने दो साल पहले कह दिया था कि मैं कांग्रेस का किसी भी तरह से प्रतिनिधित्व नहीं करता हूं। तो यह नया नहीं है। वह कांग्रेस की कठपुतली हैं, वह प्रवक्ता नहीं है। वह कुं...