मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी वीजा और टिकट देकर विदेश भेजने के नाम पर युवकों से ठगी का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर में हुआ है। शहर के बैरिया में एक मॉल में तीन माह से विदेश भेजने वाले रैकेट का ऑफिस (इंपीरियल इंटरप्राइजेज) चल रहा था। 300 से अधिक बेरोजगारों से करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आ रही है। 29 बेरोजगार युवकों को पश्चिमी अफ्रीका के बेनिन देश का फर्जी वीजा और टिकट देकर मुंबई एयरपोर्ट भेजा गया था। वहीं, कई युवकों को अमेरिका व यूरोप के अलग-अलग देशों का फर्जी वीजा देने की भी बात सामने आई है। एयरपोर्ट पर जांच के बाद वीजा फर्जी निकला तो सभी लौट आए। गुरुवार को ये युवा बैरिया स्थित मॉल में पहुंचे तो ऑफिस बंद था। इस पर बेरोजगार युवकों ने ऑफिस के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सिटी एसपी कोटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.