गाजीपुर, दिसम्बर 31 -- गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के ढोढावीर गांव निवासी मुद्रिका चौहान और उनके चचेरे भाई अमन चौहान से विदेश भेजने के नाम पर 1.6 लाख रुपये की ठगी हुई है। दोनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। पीड़ित मुद्रिका चौहान ने बताया कि पलहीपुर चौबेपुर गांव निवासी राजू खान ने उन्हें मलेशिया भेजने का झांसा दिया था। राजू ने उनसे ऑनलाइन माध्यम से कई किस्तों में कुल 1. 6 लाख रुपये लिए। पैसे देने के लगभग 20 दिन बाद राजू ने उन्हें फर्जी टूरिस्ट वीजा दे दिया। जब वो मुंबई के अंधेरी एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट पकड़ने पहुंचे तो जांच के दौरान पता चला कि उनका वीजा फर्जी है। इसके बाद उन्हें वहीं से वापस लौटा दिया गया। उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा। मुद्रिका चौहान का आरोप है कि जब उन्होंने राजू खान अपने पैसे वापस मांग...