महाराजगंज, फरवरी 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा निवासी एक व्यक्ति ने श्यामदेउरवा क्षेत्र के महदेवा निवासी दो लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पनियरा के वकील अहमद ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि उसने अपने पुत्र मेराज अहमद और अपने रिश्तेदार तबरेज को विदेश भेजने के लिए महदेवा निवासी दो लोगों को एक लाख पचास हजार रुपये उनके द्वारा उपलब्ध खाते में भेजा था। पैसा लेने के बाद उक्त लोगों द्वारा फर्जी वीजा दे दिया गया। जब उसने वीजा की जांच कराई तो पता चला कि वह फर्जी है। इसके बाद वह पैसा वापस मांगने लगा। पहले तो उन्होंने पैसा वापस लौटाने की बात कही, लेकिन कुछ दिन बाद उनकी नियत बदल गयी और पैसा वापस देने से मना करने लगे। पैसा मां...