नवादा, जनवरी 8 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों ने विदेश भेजने का झांसा देकर नवादा के एक उपभोक्ता से 01 लाख 30 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित नवादा के बुन्देलखण्ड थाने के मोगलाखार इलाके के निवासी मो. एजाजुल हसन के पुत्र मो. नबील हसन का आरोप है कि उसने मोबाइल पर विदेश जाने का एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिये गये मोबाइल नंबर पर वाट्सएप के माध्यम से उसकी चैटिंग हुई। उसे यकीन दिलाया गया कि जल्द ही उसकी विदेशी जाने की ख्वाहिश पूरी होगी। इस बीच उसे एक स्कैनर भेजा गया। जिस पर यूपीआई के माध्यम से कई किश्तों में उसे 01 लाख 30 हजार रुपये भेज दिये गये। इस बीच 09 नवम्बर को फोन कर उसे बताया गया कि कम्पनी ने उसका टिकट कैंसिल कर दिया है। उसने पूछने की कोशिश की कि ऐसा क्यों हुआ, परंतु तबतक उसके मोबाइल को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया। धोखाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.