अयोध्या, फरवरी 6 -- भदरसा,संवाददाता। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सरियावा गांव के मजरे मेहरबान का पुरवा निवासी दलित राजन कुमार से रुदौली क्षेत्र के एक चिकित्सक ने विदेश भेजने के नाम पर साठ हजार रुपए ले लिया और विदेश भी नहीं भेजा। बाद में जब पैसा मांगा तो आरोपी चिकित्सक ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने धोखाधड़ी,मारपीट,दलित उत्पीड़न सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेहरबान का पुरवा निवासी राजन कुमार पुत्र जगदेव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात थाना खंडासा क्षेत्र स्थित उदली का पुरवा निवासी उनके रिश्तेदार अवंती राम से हुई। उन्होंने कहा कि नयागंज रुदौली में डॉक्टर कुलदीप यादव पुत्र बली विदेश भेज देंगे और आपकी अच्छी नौकरी लग जाएगी। उन्होंने इस ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.