मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- खतौली। विदेश भेजने के नाम पर एक लाख से अधिक की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। रूपये मांगने पर लगातार मिल रही धमकी के चलते पीडित ने कोतवाली में आरोपियों के विरूद्व तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव सिकन्दरपुर खुर्द निवासी नई अख्तर ने बताया कि अक्टूबर माह में गांव निवासी एक युवक ने विदेश में भेजने की बात कही। 90 हजार की रकम देने के बाद उसने दोबारा रूपयों की मांग की। इसके बाद पचास हजार रुपये और दिए। रूपये देने के बाद जब युवक ने विदेश नहीं भेजा तो उससे रूपये वापस मांगे तो कहा गया कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो तेरा पासपोर्ट तो बैन करा कर तेरे खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी जायेगी। आरोपी द्वारा लगातार मिल रही धमकी से परेशान पीडित युवक ने आरोपी और उसके साथी के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवा...