हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- विदेश भेजने का झांसा देकर एक युवती से 11 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई। तीन आरोपियों ने वीजा और हवाई टिकट दिलाने के नाम पर रकम वसूलकर फर्जी दस्तावेज भेज दिए। कनखल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मोनिका संतोषी निवासी मंगलमूर्ति विहार जमालपुर कलां ने बताया कि सद्दाम हुसैन, माल बाबू और मोहम्मद गालिब ने विदेश भेजने का भरोसा दिया। 26 दिसंबर 2024 से 11 जुलाई 2025 के बीच उसने अलग-अलग किस्त में 11.50 लाख रुपये आरोपियों को ट्रांसफर किए। बाद में जब भेजे गए वीजा और हवाई टिकट की जांच कराई गई तो वे फर्जी निकले। संपर्क करने पर आरोपी फोन उठाने से बचने लगे। साइबर सेल की जांच के बाद कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.