कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- करारी थाना क्षेत्र के घमसिरा गांव निवासी एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर 1.20 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने उसे विदेश भेजा ही नहीं। रुपया मांगने पर जानलेवा धमकी अलग दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घमसिरा निवासी सादाब अहमद ने बताया कि माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वह काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। इस बीच पश्चिमशरीरा क्षेत्र के बैरमपुर गांव का वसीम अहमद अपनी पत्नी भुइरी और साथी सहबान अली निवासी सिवरे के साथ एक दिन घर आया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसे भी विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 81 हजार रुपये नकद और 40 हजार खाते में ले लिए। आरोपियों ने पासपोर्ट भी ले लिया। विदेश भेजने के लिए कहने पर कुछ दिनों तक तो वह आज-कल करके मामले को टालते रहे। इसके बाद...