सहारनपुर, जनवरी 3 -- नकुड़ क्षेत्र के तीन युवकों ने कुछ लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शनिवार को परिजनों के साथ सीओ कार्यालय पहुंचे गांव खेड़ा अफगान निवासी मोहम्मद उमर, अजहरुद्दीन व सद्दाम ने बताया कि सहारनपुर निवासी उनके एक जानकर व्यक्ति ने नवंबर माह में उनको बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ बेरोजगार युवकों की विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है। इससे पहले भी वह कईं युवकों को विदेश में सेटल करा चुका है। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों से भी मिलवाया और वर्क वीजा पर मोलदोवा भेजकर वहां की कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके लिए प्रति व्यक्ति दो लाख 65 हजार रुपये का खर्च बताया गया। आरोपियों ने उन तीनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.