जौनपुर, फरवरी 7 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव निवासी एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 21 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर जिले के दो सगे भाइयों के विरुद्ध धोखाधड़ी और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कुकुहां गांव निवासी निसार अहमद पुत्र मो. खालिक ने आरोप लगाया है कि गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी उदयभान राजभर और चंद्रभान राजभर पुत्रगण श्यामलाल राजभर ने उसे मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। निसार ने उनकी बातों में आकर किस्तों में कुल एक लाख 21 हजार रुपये उन्हें दिए। इसके बदले आरोपियों ने उसे फर्जी वीजा और पासपोर्ट थमा दिया। ठगी की जानकारी होने पर जब पीड़ित ने बीते वर्ष दस ...