शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- पुवायां। थाना बण्डा के गांव विराहिमपुर झंझरिया निवासी आरिफ ने सीओ पुवायां निष्ठा उपाध्याय को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि गांव गहलुईयां वरीबरा का एक व्यक्ति लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने विदेश भेजने के लिए कहा। जिसके एवज में 70000 रुपए की मांग की। विश्वास करते हुए 50000 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद वह दुबई चला गया। आरोपी भी उसे दुबई में मिला। वहां पहुंचे शेष रुपये की मांग की। अजरवाइजान भेजने का वादा किया। दुबई में 15 दिनों तक रुकने के लिए कहा और आरोपी वापस चला आया। वहां 15 दिनों तक इंतजार करता रहा। जब उसने टिकट नहीं भेजा तब ठगी का अहसास हुआ और वापस भारत लौट आए। आरोपी रुपया वापस करने पर टालमटोल कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.