महाराजगंज, जनवरी 11 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 2.09 लाख रुपए की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में सुरेन्द्र निवासी ग्राम बड़हरा थाना सोनौली कोतवाली ने बताया है कि वह राजमिस्त्री का कार्य करता है। उससे और उसके गांव के निवासी रामसेवक से रतनपुर स्थित रिश्तेदारी में निचलौल थानाक्षेत्र के एक शख्स से मुलाकात हुई तो उस शख्स ने कहा कि आप लोग एक लाख 20 हजार रुपए की व्यवस्था करके दे दीजिए आप लोगों को विदेश में सोलर पम्प के कार्य के लिए विदेश भेजा जाएगा। बाकी रकम कार्य होने के बाद दे दीजिएगा। सुरेन्द्र का कहना है कि उस शख्स की बात पर विश्वास करके 21 जनवरी 2023 को नौतनवां तहसील परिसर में कुछ परिचित लोगों के सामने एक स्टाम्प पर लिखवाकर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.