गोरखपुर, फरवरी 20 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर युवक से हजारों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पिपराइच थाना क्षेत्र के समदार बुजुर्ग निवासी रामचन्द्र निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विदेश में नौकरी के लिए प्रयास के दौरान उसकी मुलाकात बैलो निवासी अब्दुल राशिद अंसारी से हुई। आरोप है कि राशिद ने खुद को कंसल्टेंसी का प्रतिनिधि बताकर फरवरी 2025 में पासपोर्ट ले लिया और वीजा दिलाने का भरोसा दिया। मेडिकल जांच में 8500 रुपये खर्च हुए तथा 62,500 रुपये खाते में जमा कराए गए। बाद में वीजा निरस्त बताकर पासपोर्ट लौटाने के लिए और पैसे मांगे गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...