रुद्रपुर, मार्च 23 -- नानकमत्ता। विदेश भेजने के नाम पर छह लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुखविन्दर सिंह पुत्र करनैल सिह निवासी ग्राम कैथुलिया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि राज सिंह उर्फ रफ्तार पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम कैथली ने उसे इटली भेजने का विश्वास दिलाया। अपने खाते में ढाई लाख रुपये जमा कराये। फिर साढ़े तीन लाख रुपये नगद दिये। इस मामले को 14 जुलाई 2024 को पंचायत हुई। जिसमें राज सिंह व उसके भाई सूरज सिंह ने झगड़ा कर दिया। रुपये ठग लिए। कहा कि टीम सहयोगी महेन्द्र सिंह ने एक फर्जी बीजा तुर्की का मुझे दिया था। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि मामले में शनिवार को केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.