शामली, जनवरी 14 -- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर छह युवकों से 26 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आजाद चौक निवासी हमजा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सात जुलाई को सुन्ना, मेरठ के रहने वाले तीन लोगों ने मलेशिया, क्रोएशिया और सिंगापुर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में स्टोरकीपर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस पर हमजा के अलावा आजाद चौक निवासी अकरम, कांधला निवासी अनस सैफी, हरेंद्र नगर निवासी अनस, कांधला निवासी आकिल और सलेक विहार निवासी कैफ अली समेत सभी से 26 लाख रुपये में विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। फर्जी क्रोएशिया और सिंगापुर के छह टिकट दिए गए। इसके बाद हमजा और अनस का मेडिकल कराने के नाम पर 25 हजार 600 रुपये लिए गए। फर्जी टिकट होने के कारण सभी युवकों को एयरपो...