जौनपुर, जनवरी 5 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवक से एक लाख की ठगी किए जाने और उसे फर्जी वीजा और पासपोर्ट उपलब्ध कराने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार की शाम को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपित आपस में सगे भाई हैं जो गाजीपुर जिले के निवासी हैं। पिलकिछा गांव के नकबी पुरवा निवासी रवी गौतम पुत्र गुलाब शिक्षित बेरोजगार हैं। वह लगभग पांच माह पूर्व काम धंधे की तलाश में गाजीपुर जिले में गया था। जहां उसकी मरदह थाना अन्तर्गत बदौली गांव निवासी सगे भाई उदयभान राजभर और चंद्रभान राजभर से मुलाकात हो गई। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसे मलेशिया में नौकरी दिलाने की बात कही। रवी उनकी बातों में आकर विदेश भेजने के नाम पर उन्हें 66 हजार रुपये गू...