मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- विदेश जाने वाले मतदाताओं को शिफ्टेड की सूची से बाहर निकलवाने के लिए सपा विधायक नवाब जान ने उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह से बातचीत कर गलतफहमी दूर कराई। सपा विधायक नवाब जान को जानकारी मिली की विदेश जाने वाले मतदाताओं को शिफ्टेड की सूची में डालने के लिए उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने आदेश किया है। विधायक नवाब जान ने चुनाव आयोग से पूरी जानकारी लेने के बाद शनिवार को एसडीएम प्रीति सिंह से बातचीत करते हुए कहा कि विदेश जाने वाले लोगों ने यदि दूसरी जगह अपना मत नहीं बनवाया है, तो उन्हें मताधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्हें शिफ्टेड की सूची में ना डाला जाए। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि कुछ त्रुटियां थीं जिसको अब दूर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...