औरैया, जनवरी 16 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की एक नवविवाहिता को दहेज में तीन लाख रुपये नकद व कार की मांग को लेकर मानसिक प्रताड़ना व मारपीट की गई। आरोप है कि पति रुस चला गया तो ससुरालीजन उससे दहेज मांगने लगे। वह लोग उसे ससुराल में नहीं रहने दे रहे हैं। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति सहित चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम पूर्वा किंदर निवासी रामपाल पुत्र हरीराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री खुश्बू की शादी 5 फरवरी 2022 को मयूर विहार, नई दिल्ली निवासी आशुतोष उर्फ आशू पुत्र अशोक कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार एक लाख रुपये नगद, बाइक, आलमारी, कूलर, टीवी, जेवरात व अन्य घरेलू सामान दिया गया था। शिकायत में आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.