रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बेटी के घर विदेश गई गृहस्वामिनी के घर को चोरों ने खंगाल लिया। 50 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवरात चुरा लिए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक त्रिलोचन कौर पत्नी स्व.भाजनिक सिंह निवासी आवास विकास बीते तीन मार्च को यूरोप डबिंग आयरलैंड में रहने वाली पुत्री साहिबा सिंह के घर गई थी। वहीं बीते दिनों किसी समय चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर से लाखों का सामान चोरी कर लिया था। शनिवार सुबह एक महिला की नजर मुख्य गेट पर पड़ी तो ताला टूटा मिला। जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने त्रिलोचन कौर को घटना की जानकारी दी। त्रिलोचन कौर ने पुलिस को बताया कि उनके घर में 50 हजार की नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात रखे थे। घटना की सूचना पर आवास विकास चौकी पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.