अहमदाबाद, जनवरी 27 -- गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जो कि पिछले साल नेपाल में हुए जेन-जी विरोध-प्रदर्शनों के दौरान वहां की जेल से फरार हो गया था और फिर भागकर यहां आ गया था। इस शख्स को वहां की पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस बारे में जानकारी देते हुए हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान धर्मेश चुनारा के रूप में हुई है जो कि अहमदाबाद में ठक्करबापा नगर रोड का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि धर्मेश को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) क्राइम ब्रांच ने पकड़ा। पुलिस ने बताया कि धर्मेश नेपाल की राजधानी काठमांडू की भद्रा जेल में बंद था और पिछले साल सितंबर में वहां युवाओं के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर हुए आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन के कारण पैदा हुई अस्थिरता के बीच जेल से भाग गया था। इन ...