नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 68 वर्षीय भारतीय मूल के व्यवसायी दर्शन साहसी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने सोमवार को एक बयान में बताया कि पुलिस को रिजव्यू ड्राइव पर गोलीबारी की सूचना मिली थी, जहां उन्होंने एक वाहन के अंदर दर्शन साहसी को जख्मी अवस्था में पाया। उनको बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साहसी 'कैनम इंटरनेशनल' नामक कपड़ा रीसाइक्लिंग व्यवसाय चलाते थे। कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि वह एक सिख किसान के बेटे थे और पंजाब में पले-बढ़े थे। वह कंपनी के अध्यक्ष भी रहे। पुलिस को मामले में 'लक्षित' हत्या का शक है। मंगलवार को आईएचआईटी प्रवक्ता सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने कहा कि शुरुआती संकेत से यह पता चलता है कि यह एक लक्षित घटना थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.