नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- इजरायली सेना ने बुधवार तड़के भूमध्य सागर के रास्ते गाजा जाने की कोशिश कर रही नौ नौकाओं को रोक लिया। उन पर सवार कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। नौकाओं के प्रायोजक और इजरायली विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि नौकाओं पर सवार 145 कार्यकर्ताओं को इजरायल के तट पर लाया जा रहा है। उम्मीद है कि उन्हें शीघ्र ही निर्वासित कर दिया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं की सेहत ठीक है। पिछले हफ्ते भी 40 से अधिक नौकाओं पर सवार होकर गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे 450 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इस दौरान यूरोपीय सांसदों और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी हिरासत में लिया गया था। 'ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला' नामक संगठन के इस प्रयास को बाधित करने की व्यापक निंदा हुई है। कई प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.