भागलपुर, जनवरी 5 -- विदेशी सैलानी गंगा के रास्ते गंगा विशाल क्रूज से सुल्तानगंज पहुंचकर अजगैवीनाथ मंदिर का दर्शन कर यहां के पहाड़ियों में खुदे कलाकृति को अपने साथ लाए कैमरा में कैद किए। इन सैलानियों से रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर गुलजार रहा। स्विट्जरलैंड से 13 की संख्या में पहुंचे इन सैलानियों ने साथ चल रहे गाइड सुमित भट्टाचार्य से आवश्यक जानकारी लिए। सैलानियों ने कहा यह स्थान बहुत ही सुंदर, मनमोहक एवं आकर्षण का केंद्र है। बार-बार यहां आना चाहूंगा। यहां के लोग काफी अच्छे, मित्रवत स्वभाव के है। इसके बाद सभी भागलपुर की ओर रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.