देहरादून, मई 19 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड में विदेशी शराब और बीयर की सप्लाई करने वाली कंपनी को कई लाइसेंस धारकों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। मामले में कंपनी के प्रतिनिधि ने रायपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि वारुणी इंटरप्राइजेज एलएलपी ने तहरीर दी। आरोप है कि लाइसेंसधारियों ने समय-समय पर माल खरीदा और उसका पूरा भुगतान नहीं किया। इससे कंपनी को 14.38 लाख रुपये से अधिक का घाटा हुआ। कंपनी के प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता ने तहरीर में बताया कि जीतराम (रुद्रप्रयाग) ने 80,655 रुपये, कुलदीप सिंह बिष्ट (उत्तरकाशी) ने 6,45,770 रुपये, मुकेश रावत (पौड़ी गढ़वाल) ने 1,54,706 रुपये, विनोद सिंह नेगी (पौड़ी) ने 27,107 रुपये, राजेंद्र सिंह नेगी (अल्मोड़ा) ने 73...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.