मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और बियर के साथ धंधेबाज दंपती को गिरफ्तार किया है। इसमें फरदो गोला परशुरामपुर निवासी अभिषेक चौधरी और उसकी पत्नी प्रगति कुमारी शामिल हैं। पुलिस के बयान पर दोनों के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। सोमवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। बताया गया कि रविवार की रात सदर थाने की पुलिस यादव नगर गेट के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी बीच एक कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें विदेशी शराब मिली। पुलिस ने कार को जब्त करते हुए उसमें सवार अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बियर की एक बड़ी खेप उसने घर पर छुपाकर रखी है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर बियर की खेप के साथ उसकी पत्नी को गिरफ्ता...