खगडि़या, फरवरी 20 -- खगड़िया । विधि संवाददाता विशेष न्यायाधीश, उत्पाद द्वितीय (खगड़िया) प्रभाकर झा ने विदेशी शराब बरामदगी मामले में गुरुवार को एक दोषी को सजा सुनाई है। सजा के बिंदू पर सरकार का पक्ष रखते हुए विशेष लोक अभियोजक राजीव कुमार उर्फ गुड्डू ने जब्त शराब के संबंध में सूचक सहित चार गवाहों के साक्ष्य के बयान के आधार पर अधिकतम सजा देने का आग्रह न्यायाधीश से किए। वहीं बचाव पक्ष से अधिवक्ता रंजीत कुमार सिंह ने कम से कम सजा देने की गुहार कोर्ट से लगायी। दोनों पक्षों को सुनकर न्यायाधीश ने दोषी नई दिल्ली उत्तर-पश्चिम जिला के साकिन व थाना स्वरूप नगर, कुशक नबर दो कादीपुर 36 के रहने वाले राजेश कुमार का पुत्र दीपक ठाकुर बताया जा रहा है। जिसे को उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30 ए के तहत पांच साल का साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा एक लाख ...