अररिया, मई 23 -- अररिया, विधि संवाददाता। 18 सौ लीटर शराब बरामदगी का मामला प्रमाणित होने पर एक्सक्लूसिव एक्ससाइज कोर्ट-02 के न्यायधीश संतोष कुमार गुप्ता ने चालक व खलासी को छह-छह वर्ष की सज़ा सुनाई है। दोनों आरोपितों को कारावास की सज़ा के अलावा दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि जमा नही करने पर छह-छह माह की साधारण कारावास की सज़ा भुगतनी होगी। यह सजा उत्पाद स्पेशल 714/2025 , अररिया एक्साइज थाना कांड संख्या 37/25 दिनांक 28-01-2025 के तहत दी गयी। सज़ा पाने वाला आसामी चालक बलेन्द्र कुमार पिता बैद्यनाथ राय ग्राम- गोपीनाथपुर थाना- सरैया, जिला मुजफ्फरपुर का रहनेवाला है। जबकि खलासी विकास कुमार पिता राजेश्वर राव ग्राम अमृतपुर थाना व जिला वैशाली का रहनेवाला है। सरकार की ओर से स्पेशल पीपी रामानन्द मण्डल ने बताया कि पिछले 28 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.