मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने छापेमारी कर पुराना बाजार के बगल में स्थित एक घर से 54 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। पीएसआई अमरजीत कुमार व नीतू राज़ ने बताया कि छापेमारी के दौरान रॉयल व्हिस्की शराब 8 पीस, इंपीरियल ब्लू व्हिस्की 15 पीस,रॉयल व्हिस्की शराब 48 पीस,किंग फिशर बियर10 पीस व ऑफिसर चॉइस फ्रूटी शराब बरामद हुई है। बताया कि गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सभी शराब को नववर्ष के अवसर पर खपाने के लिए भंडारण किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...