भागलपुर, दिसम्बर 18 -- गोराडीह पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। दोनों शराब तस्कर मोटरसाइकिल से शराब की खेप लेकर गोराडीह की तरफ जा रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने सूचना मिलते ही ग्रामीण सड़क चम्पाचक के पास जाल बिछाया, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों गाड़ी छोड़कर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ा। तलाशी लेने पर 34 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जब्त कर लिया। दोनों शराब तस्कर की पहचान गोराडीह थाना क्षेत्र के बढहरी गांव निवासी संतोष कुमार और नितेश कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.