सीतामढ़ी, दिसम्बर 26 -- सुरसंड, एक संवाददाता। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 41 बोतल विदेशी शराब को जब्त करते हुये भिट्ठा थाने की पुलिस ने बुधवार की रात नवाही चौक के निकट एनएच 227 पर एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा गांव निवासी जहर मंडल के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार शराब व अनिबंधित बाइक को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एफआईआर करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...