कटिहार, नवम्बर 17 -- कटिहार, एक संवाददाता गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने रविवार को मनिया पुल के पास छापेमारी कर एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबारी निवासी रमन कुमार दास के रूप में की गई है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम तत्परता दिखाते हुए मनिया पुल के आसपास निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे रमन को रोककर जांच की गई। तलाशी में उसके पास से कुल 3.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी के उल्लंघन पर जिले ...