पूर्णिया, जनवरी 1 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के पुरब चौक से पुरब सूखा पुल के समीप जांच के क्रम में पुलिस को देखते ही बाइक सवार एनएच 31 सड़क पर बाइक खड़ी कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि जांच में पुलिस को देखते बाइक चालक एनएच 31 पर बाइक खड़ी कर फरार हो गया। फरार बाइक सवार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाइक को थाना लाकर जांच की गई तो 40 लीटर 425 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई। बाइक एवं विदेशी शराब जब्त कर आगे की करवाई की जा रही है। ............................... न्यू ईयर पार्टी को लेकर शराब तस्कर सक्रिय बायसी, एक संवाददाता। शराब तस्कर नए साल में जश्न के लिए शराब का स्टॉक कर रहे हैं। अवैध शराब कारोबारी जिले की खुली बंगाल सीमा होकर शराब की तस्करी कर ला रहे हैं। जहां से उसे ठिकाने पर पहुंचाने का का...