हाजीपुर, जनवरी 27 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता आरपीएफ ने रविवार को अक्षयवटनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर स्थित शौचालय के पास से एक धंधेबाज को 23.220 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कुंवारी बुजुर्ग वार्ड संख्या 13 निवासी बिनोद राय के पुत्र रुपेश कुमार बताया गया है। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...