मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रामपुरहरि पुलिस ने खानेजादपुर पोखर के समीप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दाउदछपरा निवासी कृष्णनंदन पासवान को गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो सीएनजी ऑटोरिक्शा को भी जब्त किया गया है। थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह के बयान पर इस मामले में FIR दर्ज की गई है। दूसरी ओर, मीनापुर पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई में हरपुर बक्स गांव के समीप मुशहरी टोला से शराब तस्कर शंकर सहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शंकर सहनी के पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस गिरफ्तारी के बाद थानेदार राम एकबाल प्रसाद के निर्देश पर उत्पाद प्रभारी सूरज कुमार देवा के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.