गोपालगंज, फरवरी 24 -- कटेया। स्थानीय थाने के बनकटा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 8.6 लीटर देसी व 7.56 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की। गिरफ्तार तस्कर उचकागांव थाना क्षेत्र के ब्रम्हाइन टोला दवनापट्टी निवासी राहुल कुमार बताया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...