रांची, जनवरी 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। पहाड़ी मंदिर परिसर में रविवार की शाम धार्मिक अनुष्ठान हुए, जिसमें कई विदेश मेहमान बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। रांची में चल रहे महिला हॉकी इंडिया लीग में शामिल टीमों के विदेशी खिलाड़ी पहाड़ी बाबा के दर्शन करने पहुंची थीं। खिलाड़ियों ने बाबा पर जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता में जीत का आशीर्वाद मांगा। मुख्य पुजारी कबीर बाबा और पिंटू बाबा ने खिलाड़ियों की पूजा संपन्न कराई। मंदिर समिति की ओर राजकुमार शर्मा ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। खिलाड़ियों ने यहां से रांची का मनोरम दृश्य देखा। सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित थीं। उन्होंने रांची की आबोहवा की खूब तारीफ की। लोगों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...