नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 5.54 अरब डॉलर बढ़कर 692.58 अरब डॉलर हो गया। मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार में भारी तेजी आने के कारण मुद्रा भंडार बढ़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले कुछ सप्ताह से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रुख देखा जा रहा था। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.69 अरब डॉलर घटकर 687.03 अरब डॉलर रहा था। आरबीआई ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 5.33 अरब डॉलर उछलकर 106.86 अरब डॉलर हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...