नई दिल्ली, मार्च 21 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 मार्च को समाप्त सप्ताह में 30.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 654.271 अरब डॉलर हो गया। इसके एक सप्ताह पहले देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15.267 अरब डॉलर बढ़कर 653.966 अरब डॉलर हो गया था। यह दो वर्षों में किसी एक सप्ताह में आया सबसे तेज उछाल था। इस उछाल का श्रेय 28 फरवरी को केंद्रीय बैंक द्वारा किए गए 10 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा विनिमय को दिया गया। हालांकि, समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 6.6 अरब डॉलर बढ़कर 74.391 अरब डॉलर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.