नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.69 अरब डॉलर बढ़कर 688.95 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.03 अरब डॉलर बढ़कर 687.26 अरब डॉलर रहा था। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में, रिजर्व का एक मुख्य हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां 90.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 557.79 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड व येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। रिजर्व बैंक ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 75.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 107.74 अरब डॉलर हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...