नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.03 अरब डॉलर बढ़कर 687.26 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.88 अरब डॉलर घटकर 686.23 अरब डॉलर रह गया था। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पांच दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.51 अरब डॉलर घटकर 556.88 अरब डॉलर रह गईं। रिजर्व बैंक ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.19 अरब डॉलर बढ़कर 106.98 अरब डॉलर हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...