वाराणसी, जनवरी 31 -- सारनाथ। पर्यटक दल में शामिल लंदन की बुजुर्ग महिला शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर बेहोश हो गई। उसका सीएचसी पर उपचार किया गया। अधीक्षक डॉ बीबी शुक्ला ने बताया कि 70 वर्षीय मैरी स्मिथ का रक्तचाप कम हो गया था। डॉ. अभिमन्यु सिंह की टीम ने उपचार किया और जरूरी जांच कराई। उसकी तबीयत अब ठीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...