रांची, जनवरी 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों को संवेदनशील सूचनाओं के साझाकरण के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त इनपुट के आधार पर जारी इस निर्देश में बताया गया है कि कुछ विदेशी संस्थाएं भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे से जुड़ी गोपनीय जानकारियां जुटाने में सक्रिय हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये विदेशी संस्थाएं लिंक्डइन और नौकरी डॉट कॉम जैसे जॉब पोर्टलों के माध्यम से उन लोगों को लक्षित कर रही हैं, जिनके पास पत्रकारिता या रक्षा क्षेत्र का अनुभव है। इन व्यक्तियों को प्रलोभन देकर भारत की विदेश नीति, सैन्य तैनाती, हथियार प्रणालियों, रक्षा खरीद और संयुक्त सैन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.