नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- भारतीय स्टार्टअप्स को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी पर बहस छिड़ गई है। जेप्टो के सीईओ ने उनके बयान पर पलटवार किया। इन सबके बीच भाजपा सांसद और सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री के बयान का बचाव किया है। खंडेलवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय स्टार्टअप के फोकस क्षेत्रों पर वास्तविक चिंता जताई। जेप्टो के सीईओ ने गोयल की टिप्पणियों का सार समझने में चूक की है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की भारतीय स्टार्टअप्स पर की गई टिप्पणियों पर जेप्टो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदित पालीचा की प्रतिक्रिया की आलोचना की है। उन्होंने इसे गलत और अतार्किक बताया। खंडेलवाल अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) के महासचिव भी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.